जोधपुर: संरक्षा व सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार लोको पायलट सम्मानित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: संरक्षा व सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार लोको पायलट सम्मानित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले चार रनिंग स्टाफ को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में दो लोको पायलट एवं दो सहायक लोको पायलट शामिल हैं,जिन्होंने सजगता और तत्परता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं और गाड़ियों में विलंब की स्थिति को टाल दिया।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 4 जून 2025 को ट्रेन संख्या 14661(जोधपुर-जयपुर) के लोको की जांच के दौरान पायी गयी समस्या को पीसीआर को सूचना देकर सांभर स्टेशन पर रिलीफ इंजन की व्यवस्था करवाई गई। उनकी सजगता से एक सवारी गाड़ी की संभावित तकनीकी विफलता को बचाया गया और यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया गया।

इसी प्रकार 28 मई को ट्रेन संख्या 20481 में लोको पायलट शंभूलाल मीणा एवं सहायक लोको पायलट कैलाश चौधरी ने अप लाइन पर ट्रैक पर अवरोध देखा। उन्होंने तुरंत ट्रेन को रोका नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों को सूचना दी। इस सतर्कता के चलते अन्य ट्रेन को समय रहते स्टेशन पर रोका गया और एक संभावित विलम्ब को टाल दिया गया।

सिर्फ नागरिकता नहीं आपकी नई पहचान,नई जिम्मेदारी है भारतीय होना-मल्लिक

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने इन कर्मचारियों के दायित्वबोध, सतर्कता एवं उच्च कार्य नैतिकता की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कर्मचारी रेलवे की सुरक्षा प्रणाली की रीढ़ हैं और अन्य स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय मनोहर सिंह और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर यांत्रिक जोगेंद्र मीणा मौजूद थे।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026