दोपहर 1 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान
- पंचायत चुनाव-2026
- आगोलाई में सर्वाधिक मतदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोपहर 1 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में जोधपुर जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में औसत 36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
देश के लिए प्राण देने में भी पुलिस को पीछे नहीं हटना चाहिये: कमिश्नर
पंचायत समिति सदस्य चुनाव
जिले के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,68,348 मतदाताओं में से दोपहर 1 बजे तक 97,256 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया,जो 36.24% मतदान है।
पंचायत समिति वार स्थिति
–आगोलाई-47.29% (15,567 वोट/32,919 मतदाता)-सर्वाधिक।
–सेखाला-37.66% (14,790 वोट)।
–शेरगढ़-36.68% (14,294 वोट)
–बालेसर-36.14% (20,509 वोट)
–चाबा-35.84% (14,135 वोट)
–चामू-29.45% (17,961 वोट)-न्यूनतम
जिला परिषद सदस्य चुनाव
जिला परिषद के 9 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,74,416 मतदाताओं में से 97,256 मत पड़े, कुल मतदान 35.44% रहा।
–आगोलाई-47.29%
–बालेसर-36.14%
–चाबा-35.84%
–सेखाला-35.01%
–शेरगढ़-33.98%
–चामू-29.45%
दोनों चुनावों में आगोलाई पंचायत समिति में सर्वाधिक और चामू में न्यूनतम मतदान दर्ज किया गया। मतदान शांतिपूर्ण जारी है।
