प्रथम चरण में सुबह 10 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
- पंचायत चुनाव-2026
- आगोलाई में सर्वाधिक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रथम चरण में सुबह 10 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की प्रथम चरण की छह पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण रूप से जारी है।
हरियाणा जेल में बंद बदमामश को प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लाई पुलिस
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12.36 प्रतिशत तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए 12.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत (सुबह 10 बजे तक)
-आगोलाई-16.59% (सर्वाधिक)
-सेखाला-12.98%
-बालेसर-12.91%
-शेरगढ़-11.92%
-चाबा-11.84%
-चामू-9.79% (न्यूनतम)
जिले में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और मतदाताओं में उत्साह है।
