देश के लिए प्राण देने में भी पुलिस को पीछे नहीं हटना चाहिये: कमिश्नर
- पुलिस शहीद दिवस
- पुलिस शहीद दिवस मनाया
- एक साल में शहीद हुए 154 जवानों को दी श्रद्धांजलि
- रक्तदान व पौधारोपण किया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देश के लिए प्राण देने में भी पुलिस को पीछे नहीं हटना चाहिये: कमिश्नर। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने कहा कि देश की सेवा के लिए पुलिस को यदि अपने प्राण भी देने पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। यही पुलिस की ड्यूटी भी है। वह आज यहां पुलिस लाइन रातानाडा में पुलिस शहीद दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में पिछले एक साल में शहीद हुए 154 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रक्तदान व पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
समारोह में पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने कहा कि आज पुलिस शहीद दिवस है। पुलिस के 154 ऑफिसर और जवानों ने पिछले एक साल में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। यह उनको याद करने का और एक संकल्प लेने का दिवस भी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि इससे सभी पुलिसकर्मी प्रेरणा लें। आज के दिन शहीद हुए सभी पुलिस के जवानों को नमन करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में नशे की तस्करी,साइबर अपराध सहित कई तरह की चुनौतियां भी पुलिस के सामने है। हर पुलिसकर्मी को इन चुनौतियों का सामना करना है।
तृतीय श्रेणी शिक्षिका का वेतन रोकने के आदेश पर रोक
नशे के कारोबार पर अंकुश के साथ सौदागरों तक पहुंच बनाना है। पुलिस कर्मियों को कर्तव्य पालन के साथ अपनी ड्यूटी निभानी है। हर चुनौती का सामना करना है। पुलिस को अपनी ड्यूटी के साथ आमजन का विश्वास भी बनाए रखना है ताकि पुलिस अपनी छवि को और बेहतर बना सकें। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने पुलिस शहीद दिवस पर जवानों की परेड की सलामी लिए जाने के साथ शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इससे पहले पुलिस आयुक्त के आगमन पर उनके सम्मान में गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात शहीद ताराचन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ सलामी दी गई।
शहीदों को नम आंखों से किया याद
इस दौरान देश और समाज की रक्षा करते हुए अपनी जान देने वाले वीर पुलिस जवानों और अधिकारियों को नम आंखों से याद किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के साथ डीसीपी मुख्यालय शाहीन सी, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत,डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी,एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा, प्रवीण सेन और एसीपी अनिल कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
परेड में बिगड़ी कांस्टेबल की तबीयत पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम में कांस्टेबल सुनील की तबीयत बिगड़ गई। वह परेड समय अचानक से अचेत होकर गिर गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। कांस्टेबल सुनील ने मंगलवार को ही रक्तदान किया था।
