प्रथम चरण में पंचायत समिति में 64.30% और जिला परिषद में 62.88% वोटिंग
- पंचायत चुनाव 2026
- आगोलाई अव्वल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रथम चरण में पंचायत समिति में 64.30% और जिला परिषद में 62.88% वोटिंग। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के प्रथम चरण में जोधपुर जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम 6 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।
सिंदूर खेला और दर्पण विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा अनुष्ठान संपन्न
पंचायत समिति चुनाव 64.30% मतदान
जिले की 6 पंचायत समितियों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,68,348 मतदाताओं में से 1,72,541 मतदाताओं ने वोट डाला।
-आगोलाई-74.96% (24,675 वोट) सर्वाधिक
-चाबा-65.92% (26,000 वोट)
-सेखाला-65.25% (25,628 वोट)
-शेरगढ़-64.27% (25,046 वोट)
-बालेसर-60.52% (34,347 वोट)
-चामू-60.41%(36,845 वोट)
जिला परिषद चुनाव 62.88% मतदान
9 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,74,416 मतदाताओं में से 1,72,541 ने मतदान किया।
-आगोलाई-74.96%
-चाबा-65.92%
-सेखाला-60.66%
-बालेसर-60.52%
-चामू-60.41%
-शेरगढ़-59.54%
दोनों चुनावों में आगोलाई पंचायत समिति में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया,जबकि चामू और शेरगढ़ में तुलनात्मक रूप से कम मतदान रहा। प्रथम चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
