दिन में पत्नी के साथ काउंसलिंग शाम को ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे मारपीट करने
- पारिवारिक विवाद
- स्कार्पियो में मिली खिलौनानुमा पिस्टल, चाकू,एक्सल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिन में पत्नी के साथ काउंसलिंग शाम को ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे मारपीट करने। शहर के प्रतापनगर रोड स्थित एक जूतों के शोरूम के सामने पारिवारिक विवाद में महिला पर हमला हुआ। महिला के ससुराल पक्ष के लोग स्कार्पियो लेकर पहुंचे और विवाद करने के साथ मारपीट की। फिर लोगों ने स्कार्पियो को घेरने के साथ उसके कांच तक फोड़ दिए।
बाद में इसका चालक गाड़ी को भगा ले गया। जिसे बाद में पकड़ा जा सका। गाड़ी की तलाशी में खिलौनानुमा पिस्टल, छोटा चाकू और एक्सल मिला है। देर रात तक दोनों पक्ष के लोग प्रतापनगर सदर थाने में एकत्र हो रखे थे। किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं हुई थी।
सब्जी के खाली लकड़ी के कैरटों में लगी आग
प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सुंदरकला ने बताया कि देर शाम को प्रतापनगर रोड स्थित एक शोरूम के सामने पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की सूचना आई थी। जिस पर पुलिस वहां पहुंची। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि पति-पत्नी के विवाद के चलते महिला थाने में आज उनकी काउंसलिंग हुई थी। जिसके बाद देर शाम को फिर विवाद हो गया।
महिला के ससुराल पक्ष के लोग स्कार्पियो लेकर पहुंचे और विवाद करने लगे। तब किसी ने विवाद के चलते स्कार्पियो का कांच भी फोड़ दिया।
थानाधिकारी सुंदरकला ने गाड़ी मिले हथियार के संबंध में बताया कि खिलौननुमा पिस्टल मिली है। साथ ही चाकू के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। चाकू की साइज के आधार पर आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
दोनों परिवार रात तक थाने में एकत्र रहे और उनके बीच सुलह के प्रयास भी पुलिस अपने स्तर पर कर रही थी। कोई प्रकरण दर्ज होने की बात फिलहाल सामने नहीं आई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

