जोधपुर जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

  • पंचायत चुनाव-2026
  • पंचायत समिति सदस्यों के लिए कुल 64.78 प्रतिशत
  • जिला परिषद सदस्यों के लिए कुल 63.35 प्रतिशत हुआ मतदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन कार्यालय (सांख्यिकी प्रकोष्ठ) से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार,जोधपुर जिले की 6 पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों के लिए कुल 88 निर्वाचन क्षेत्रों में 2,68,348 पंजीकृत मतदाता थे,जिनमें से कुल 1,73,830 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया और जिले का कुल मतदान 64.78 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसी प्रकार,जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल 9 निर्वाचन क्षेत्रों में 2,74,416 कुल मतदाताओं में से 1,73,830 मतदाताओं ने मतदान किया,जिससे जिला परिषद सदस्यों हेतु कुल मतदान 63.35 प्रतिशत रहा।

सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग व रख रखाव पर संवाद

मतदान प्रक्रिया की समयानुसार रिपोर्ट अनुसार प्रातः 7 बजे सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान की शुरुआत हुई। सुबह 10:00 बजे तक पंचायत समिति चुनावों में 12.36 प्रतिशत और जिला परिषद चुनावों में 12.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

दोपहर 1:00 बजे तक मतदान का यह आंकड़ा बढ़कर क्रमशः 36.24 प्रतिशत (पंचायत समिति सदस्य) और 35.44 प्रतिशत (जिला परिषद सदस्य) तक पहुंच गया। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे तक पंचायत समिति क्षेत्रों में 51.22 प्रतिशत और जिला परिषद क्षेत्रों में 50.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले।

सांय 6:00 बजे मतदान समाप्त होने के समय तक पंचायत समिति सदस्यों के लिए 64.30 प्रतिशत और जिला परिषद सदस्यों के लिए 62.88 प्रतिशत मतदान हो चुका था,जो अंततः बढ़कर क्रमशः 64.78% और 63.35% हुआ।

पंचायत समिति सदस्यों का क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत
​पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव के अंतर्गत पंचायत समिति आगोलाई में सबसे अधिक 75.20 प्रतिशत (24,755 वोट) मतदान दर्ज किया गया। शेरगढ़ में 64.81 प्रतिशत (25,257 वोट), बालेसर में 60.66 प्रतिशत (34,426 वोट), चामु में 61.37 प्रतिशत (37,426 वोट), सेखला में 65.57 प्रतिशत (25,752 वोट) और चाबा पंचायत समिति में 66.46 प्रतिशत (26,214 वोट) मतदान रिकॉर्ड किया गया।

जिला परिषद सदस्यों के क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत
​जिला परिषद सदस्यों के आम चुनाव के अंतर्गत आगोलाई पंचायत समिति में सबसे अधिक 75.20 प्रतिशत (24,755 वोट) मतदान दर्ज किया गया। शेरगढ़ में 60.04 प्रतिशत (25,257 वोट),बालेसर में 60.66 प्रतिशत (34,426 वोट), चामू में 61.37 प्रतिशत (37,426 वोट), सेखाला में 60.95 प्रतिशत (25,752 वोट) और चाबा पंचायत समिति में 66.46 प्रतिशत (26,214 वोट) मतदान रिकॉर्ड किया गया।

Related posts:

सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग व रख रखाव पर संवाद

October 22, 2026

फिल्म‘सूर्या-अंत से आरंभ तक’में चिकित्सकों के चित्रण पर आईएमए ने जताई चिंता

October 22, 2026

ससुराल आया युवक की घर की छत से गिरकर मौत

October 22, 2026

कृषक के बैंक खाते से चार बार में 1.80 लाख पार

October 22, 2026

एएनटीएफ की सूचना पर किराए की दुकान से डोडा पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

October 22, 2026

सरपंच चुनाव में रिश्तेदारी में जा रहा 14 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

October 22, 2026

शादी समारोह के डीजे विवाद का मामले में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

October 22, 2026

कार ने लिया स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं का चपेट में गंभीर घायल

October 22, 2026

प्रथम चरण में पंचायत समिति में 64.30% और जिला परिषद में 62.88% वोटिंग

October 22, 2026