Doordrishti News Logo

भाजपा नेता पर हमला

  • सुबह तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे समर्थक
  • एसीपी ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा नेता पर हमला। जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के पहले भाजपा नेता पर हमला करने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात को बोरानाडा थाना अंतर्गत मोतीबा नगर पंचायत में एक गुट ने दूसरे को धमकी दी और हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए।

घटना के बाद भाजपा नेता सहित कार्यकर्ताओं ने बोरानाडा थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। बुधवार तडक़े तक धरना चलता रहा। एसीपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चिन्हित कर उनकी तलाश की जा रही है। समझाइश के बाद धरना समाप्त हो गया है।
भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रावताराम बिन्जारिया पूर्व में पंचायत समिति का सदस्य रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो और उसके समर्थक लोगों को लगातार किसी और को वोट न करने की धमकी दे रहे थे।

तृतीय श्रेणी शिक्षिका का वेतन रोकने के आदेश पर रोक

मोतीबा नगर में बीजेपी समर्थित सरपंच प्रत्याशी गुमानाराम देवासी सहित अन्य कार्यकर्ता इसकी लगातार शिकायत भी कर रहे थे।इसी क्रम में दशहरा के अवसर पर वे मीटिंग करने आए थे। आरोप है कि मीटिंग के बाद जब वापस निकले तो उनके पीछे पांच से सात पिकअप में हथियारों के साथ बिन्जारिया के समर्थक थे,जिन्होंने उन पर हमला बोला। पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर भी मारी थी।

बचने के लिए थाने आए, तो पीछा किया
वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों से बचने के लिए उन्होंने अपने गाड़ी घुमाई और बोरानाडा थाना की तरफ आए। तब थाने तक बदमाशों ने पीछा किया। जब वे थाने में घुस गए तो बदमाश वहां से निकल गए। इसके बाद थाने में भाजपा समर्थक पहुंच गए और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव किया और धरना दिया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बिन्जारियां के परिवार का कोई व्यक्ति पुलिस में है, जिसके चलके बदमाशों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

एफआईआर के बाद धरना खत्म हुआ घटना की जानकारी मिलने पर बोरानाडा एसीपी हिमांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता से वार्ता की और उनकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। इसके बाद भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल ने विपक्षी उम्मीदवार सरपंच प्रत्याशी रावताराम बिजारिया के परिवार के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में रावताराम के भतीजे शेरसिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026