ससुराल आया युवक की घर की छत से गिरकर मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ससुराल आया युवक की घर की छत से गिरकर मौत। शहर के निकट सालोड़ी गांव में एक युवक अपने ससुराल की छत से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
कृषक के बैंक खाते से चार बार में 1.80 लाख पार
पुलिस ने बताया कि लूणी तहसील के पीपरली गांव का रहने वाला 30 वर्षीय सुरेशराम पुत्र रणछोडऱाम अपने ससुराल सालोड़ी आया हुआ था। वह 19 अक्टूबर की रात में अपने ससुराल की छत से नीचे गिर गया। पता लगने पर उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई उम्मेदाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। मौत पर कोई शकसुबह जाहिर नहीं किया गया है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

