सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 32 जोड़े बने हमसफर
ओड और अब्बासियान समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 32 जोड़े बने हमसफर। शहर में बुधवार को दो समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुए। ओड समाज बिस्सा विकास समिति की ओर से गुरों का तालाब स्थित पाश्र्वनाथ कल्याण केंद्र में 9 जोड़ों का विवाह हुआ।
कौम अब्बासियान (भिश्ती) शेखावाटी- गोरावाटी जुमले संस्था की ओर से उम्मेद जनाना गार्डन में 32वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 23 जोड़े निकाह के बंधन में बंधे। दोनों आयोजनों में धूमधाम से रस्में निभाने के साथ फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया गया।
ओड समाज बिस्सा विकास समिति जोधपुर की ओर से राजस्थान में पहली बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। प्रतापनगर स्थित गुरों का तालाब के पास पाश्र्वनाथ कल्याण केंद्र में आयोजित समारोह में नौ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। समाज के लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
सिंदूर खेला और दर्पण विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा अनुष्ठान संपन्न
समाज के अध्यक्ष अर्जुन ओड ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करना और समाज में आपसी सहयोग एवं एकता की भावना को मजबूत करना है। इस आयोजन में नौ जोड़ों का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। आयोजन की विशेषता यह रही कि नवदंपतियों को उपहार स्वरूप दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक वस्तुएं और घरेलू सामान भेंट किया गया। इससे नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत में मदद मिलेगी।
समारोह में विक्की ओड, शंकर ओड,अरविंद ओड, अशोक, किशोर, लक्ष्मण, शिव,मनीष,कन्हैया, गणपत,विशाल,जीत, नरेश,रोनित,ताराचंद और डॉन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। कौम अब्बासियान (भिश्ती) शेखावाटी- गोरावाटी जुमले संस्था की ओर से उम्मेद जनाना गार्डन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। पहले दिन बुधवार को काजी वाहिद अली की सरपरस्ती में इस्लामी और सुन्नती तरीके से निकाह हुए। इसमें समाज के 23 जोड़े निकाह के बंधन में बंधे।
संस्था अध्यक्ष अब्दुल रशीद अब्बासी ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक दुल्हन को कुरान शरीफ,जा-नमाज व तस्बीह भेंट की गई। नायब सदर निजामुद्दीन भाटी ने बताया कि 22 अक्टूबर को नवविवाहित जोड़ों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रीतिभोज एवं दावत-ए-आम का आयोजन होगा।
