26 जून से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस

  • फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्य से ट्रेन का बदलेगा मार्ग

जोधपुर(डीडीन्यूज),26 जून से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल- अमृतसर रेलखंड के जंडियाला स्टेशन पर तकनीकी कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण भगत की कोठी-जम्मूतवी- भगत की कोठी ट्रेन 26 जून से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कार्य के तहत ब्लॉक के कारण ट्रेन 19225/19226,भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 26 जून 13 जुलाई तक कुल 18 ट्रिप आवागमन में परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

जोधपुर: संरक्षा व सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार लोको पायलट सम्मानित

इसके तहत ट्रेन आवागमन में अपने निर्धारित मार्ग जालंधर शहर- अमृतसर-पठानकोट की जगह जालंधर शहर-मुकेरिया-पठानकोट के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस कारण ट्रेन उपरोक्त अवधि में ब्यास,अमृतसर,वेरका, बटाला, धारीवाल व गुरदासपुर स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026