सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग व रख रखाव पर संवाद
रूडिप का जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग व रख रखाव पर संवाद। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की ओर से जोधपुर शहर में आमजन की सुविधा के लिए सीवरेज प्रणाली के कार्य करवाने के साथ ही जन सहभागिता सुनिश्चित करके सीवरेज प्रणाली के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता संजय माथुर के निर्देशन में सामूदायिक जागरूकता व जन सहभागिता इकाई द्वारा आंगनवाडी केन्द्र,माता का थान मे सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे महिलाओं को सीवरेज प्रणाली और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में रूडिप कैप टीम मैम्बर धीरेन्द्र वैष्णव ने महिलाओं को सीवरेज प्रणाली के लाभ,सही उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक साझा जिम्मेदारी है,घरेलु सीवरेज कनेक्शन से जुडे स्नानघर व रसोईघर मे जाली अवश्य लगाएं। सीवर लाईन में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट प्रवाहित नहीं करें तथा सीवर सिस्टम के उपयोग में सावधानी रखने की अपील की।
विकास कार्यो में महिलाओं की भुमिका पर चर्चा करते हुए लक्ष्मी सैनी ने स्वच्छता के महत्व को समझाया तथा कहा कि अपने घरों के आस- पास स्वच्छता रखें व ठोस कचरे का निस्तारण सही तरह से करने हेतु प्रेरित किया। संवेदक फर्म के सोशल आउटरिच टीम से मुन्नालाल एवं कमलेश ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
