Doordrishti News Logo

दोषी तीन चिकित्सक एपीओ और नर्सिंग ऑफिसर निलंबित

एसएमएस अस्पताल में मरीज को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का मामला

जयपुर,दोषी तीन चिकित्सक एपीओ और नर्सिंग ऑफिसर निलंबित। सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती मरीज सचिन शर्मा को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने के मामले में दोषी पाए गए एक नर्सिंग ऑफिसर को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और तीन चिकित्सकों को एपीओ किया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा शुभ्रा सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रकरण में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक,मेडिकल कॉलेज जयपुर द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में अस्थि रोग विभाग के सह आचार्य डॉ.एसके गोयल,इन सर्विस रेजीडेन्ट डॉ.दौलत राम एवं डॉ.रिषभ चलाना तथा नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा को दोषी पाया है।

पूरी खबर यहां से पढ़िए- 33 फ्लाई ओवर-अंडर पास का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

डॉ.एसके गोयल,डॉ.दौलतराम एवं डॉ.रिषभ चलाना को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। डॉ.गोयल का मुख्यालय निदेशालय चिकित्सा शिक्षा तथा डॉ. दौलतराम एवं डॉ.रिषभ चलाना का मुख्यालय निदेशालय,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं,जयपुर रखा गया है। सवाई मानसिंह अस्पताल के पोली ट्रोमा वार्ड के नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय निदेशक (अराजपत्रित),चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर जोशी का निधन

उल्लेखनीय है कि मामला सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने जांच के लिए तत्काल प्रभाव से कमेटी गठित करने के निर्देश दिये थे। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मरीज सचिन शर्मा का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था और उसने एबी पॉजिटिव ग्रुप की 1 यूनिट पीआरबीसी और 1 यूनिट एफएफपी भी प्राप्त की। रिपोर्ट के अनुसार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए सैम्पल नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा द्वारा लिया गया। रेजीडेन्ट डॉ.रिषभ चलाना ने मरीज की बीएचटी पर कोई नोट्स नहीं लिखे। साथ ही ऑन कॉल सह आचार्य डॉ.एसके गोयल ने सर्जरी से पहले ब्लड ट्रांसफ्यूजन पैरामीटर्स पर ध्यान नहीं दिया। डॉ.दौलतराम जो 15 फरवरी की रात को ट्रोमा ब्लड बैंक में ड्यटी पर थे,उन्होंने गलत ब्लड ग्रुप के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी नही दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed