डॉ.कांति चंद्र जोशी स्मृति तृतीय व्याख्यान 28 को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.कांति चंद्र जोशी स्मृति तृतीय व्याख्यान 28 को। स्वर्गीय डॉ.कांति चंद्र जोशी की स्मृति में तृतीय व्याख्यान का आयोजन 28 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के काउंसिल हॉल में किया जाएगा। इस वर्ष का विषय ‘जर्नी ऑफ पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर’ रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.डेज़ी खेरा, प्रोफेसर,बाल रोग विभाग एवं प्रभारी,पीडियाट्रिक आईसीयू,एम्स जोधपुर अपने विचार व्यक्त करेंगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ. अरविंद माथुर करेंगे।
प्रथम चरण चुनाव के कार्मिक 26 अक्टूबर को भी चुनाव ड्यूटी पर माने जाएंगे
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा तथा विशिष्ट अतिथि बाल रोग विभागाध्यक्ष एवं उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना उपस्थित रहेंगे।
आयोजन का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और अनुभवों के आदान- प्रदान को प्रोत्साहित करना है। इसका आयोजन डॉ.एके जोशी, केएचएम स्मृति अभियान ट्रस्ट एवं जेएसपीएच द्वारा किया जा रहा है।
