Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। शहर के बनाड़ और लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि बड़ाबास गंगाणी बावड़ी करवड़ के रहने वाले दलपत सिंह पुत्र मानसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई राजेंद्र सिंह अपनी बाइक लेकर बनाड़ फाटक-जाजीवाल कलां रोड से निकल रहा था।

संतश्री बगदाराम जीनगर सिवांची सेवा समिति का विस्तार

तब किसी वाहन चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने केस दर्ज कर अब अज्ञात वाहन चालक की तलाश आरंभ की है।

दूसरी तरफ पाली जिले के मोडावास शिवपुरा के रहने वाले अशरफ पु9 सत्तार खां ने लूणी पुलिस को बताया कि उसका भाई लूणी के पाबूपुरा भाटान गांव से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके भाई का तीन दिन उपचार चला अब उसकी मौत हो गई। लूणी पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच जारी है।