Doordrishti News Logo

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व जिला क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महामंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।

एटीएम से कैश लूटने का मुख्य इनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष चौधरी के अनुसार पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देश पर अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में महामंदिर थाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक पावटा सी रोड के आसपास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह निपु के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए कीर्ति नगर निवासी चिराग कच्छवाहा को दस्तयाब किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्तताओं की जांच कर रही है।