IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से
पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से। जल संकट की बढ़ती चुनौती के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में 28 से 30 अक्टूबर को जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICWS 2026 का आयोजन किया जाएगा।
धर्म परिवर्तन के इरादे से युवती को भगाने का आरोप : युगल की तलाश
संस्थान के पर्यावरण एवं सततता अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश- विदेश के शोधकर्ता,उद्योग विशेषज्ञ,सरकारी प्रतिनिधि और सामुदायिक हितधारक जल सुरक्षा पर मंथन करेंगे।
सम्मेलन में जल गुणवत्ता एवं उपचार,जलवायु परिवर्तन एवं जल सुरक्षा,जल संसाधन प्रबंधन एवं शासन,प्रकृति-आधारित समाधान एवं पारंपरिक ज्ञान तथा कृषि में जल उपयोग की दक्षता-इन पांच प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी।
राजस्थान की पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियां बावड़ियां,टांके,जोहड़ और झीलें भी प्रमुख विषय में शामिल होंगी, जिन्हें आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।
ये होंगे विशिष्ट अतिथि
सम्मेलन में पद्मश्री प्रो.आशुतोष शर्मा (IIT कानपुर),पद्मश्री प्रो.थलप्पिल प्रदीप (IIT मद्रास),प्रो.वोल्कर आबेट्ज(हैम्बर्ग विश्वविद्यालय, जर्मनी),वॉटरमैन ऑफ इंडिया राजेंद्र सिंह,पॉन्डमैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर,ओएनजीसी के एस. करुणानिधि तथा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.वीएस जैतावत सहित कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल होंगे।
चयनित शोधपत्रों को ACS ES&T Water और स्प्रिंगर की Lecture Notes in Civil Engineering में प्रकाशन का अवसर मिलेगा। सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-6 ‘स्वच्छ जल एवं स्वच्छता’ के अनुरूप आयोजित हो रहा है।
