एटीएम से कैश लूटने का मुख्य इनामी आरोपी गिरफ्तार
लूट में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एटीएम से कैश लूटने का मुख्य इनामी आरोपी गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण पुलस ने पांचू क्षेत्र में एटीएम कैश वैन लूट मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसटी ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए के इनाम रखा था। शातिर बदमाश बोलेरो कैम्पर गाड़ी से घूमते समय गिरफ्तार किया। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने बताया पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्यभर में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा की टीम अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी।
रेलवे के ओएचई तार चोरी का खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार
शनिवार को डीएसटी को खास मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि पांचू थाने के बहुचर्चित एटीएम कैश वैन लूट मामले में वांछित इनामी आरोपी मनीष प्रजापत चामू थाना इलाके के चिड़वाई गांव में सफेद रंग की बोलेरो कैम्पर गाड़ी लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने तुरंत ग्राम चिड़वाई में दबिश दी।
पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो कैम्पर की घेराबंदी कर देउ,थाना पांचौड़ी,जिला नागौर निवासी मनीष पुत्र जियाराम कुम्हार को पकड़ लिया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी और वाहन को अग्रिम अनुसंधान के लिए संबंधित पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर को सुपुर्द कर दिया गया है।
