विजकिड कार्निवल 2026 का शुभारम्भ

40 स्टार्टअप स्टॉल बने आकर्षण का केन्द्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विजकिड कार्निवल 2026 का शुभारम्भ। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित ‘विजकिड कार्निवल- 2026,उड़ान युवा उद्यम मेले’ का रविवार को शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर प्रसन्नचंद मेहता थे, अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई,प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर व हरीश लोहिया उपस्थित थे।

24 तोला सोना और 5 लाख रुपए चुराने का आरोपी गिरफ्तार

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि यह प्रयास युवाओं में उद्यमशीलता विकसित करने और नवोदित उद्यमियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेले में 40 स्टार्ट अप स्टॉल के माध्यम से युवाओं के नवीन उत्पादों, रचनात्मक विचारों और उद्यमशीलता से जुड़ी पहलों का प्रदर्शन किया गया। आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित जानकारी भी आकर्षण का केन्द्र रही।

महापौर ने महिला इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला नवाचार,उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देगा। घनश्याम ओझा ने कहा कि यह मंच युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देगा।

मेले में महिलाओं के लिए मेहंदी,नृत्य,पूजा थाली सजावट,फेस पेंटिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की। वर्षा गहलोत द्वारा दीये बनाने का प्रदर्शन और प्रशिक्षक ज्योति प्रजापति के मार्गदर्शन में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। बच्चों के मनोरंजन और व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। प्रत्येक दो घंटे में लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार भी दिए गए।

इस अवसर पर आईस्टार्ट इंक्यूबेशन की डिप्टी डायरेक्टर मनीषा चौहान, प्रान्त संयुक्त महामंत्री बिंदु जैन,महानगर अध्यक्ष पंकज भंडारी,सचिव राकेश चौरडिया सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे। सचिव कंचन लोहिया ने आभार व्यक्त किया और उपाध्यक्ष नलिनी बंसल ने संचालन किया।