वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.राकेश जोरा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.राकेश जोरा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड। बाल चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और दीर्घकालीन सेवाओं के लिए डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ आचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश जोरा को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें राजस्थान इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स(राजस्थान आईएपी) द्वारा अजमेर (पुष्कर) में आयोजित ‘गोल्डन जुबली राजपेडिकॉन एवं नॉर्थ जोन पेडिकॉन 2026 कॉन्फ्रेंस’ के दौरान प्रदान किया गया।
डॉ.जोरा को यह पुरस्कार नवजात शिशुओं की चिकित्सा में उनके अद्वितीय योगदान और चिकित्सा जगत में स्थापित उच्च मानकों के लिए दिया गया है। समारोह में उन्हें ट्रॉफी, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान पर डॉ.जोरा ने कहा कि बच्चों की सेहत और मुस्कान ही एक पीडियाट्रिशियन के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यह पुरस्कार मुझे समाज और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है।
डॉ.कांति चंद्र जोशी स्मृति तृतीय व्याख्यान 28 को