Ban on transfers in the Education Department is no longer a topic of discussion: Dilawar

शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब कोई चर्चा नहीं: दिलावर

-जिसका जहां ट्रांसफर हुआ वहीं करना होगा काम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब कोई चर्चा नहीं: दिलावर। शिक्षा(विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि अब शिक्षा विभाग में तबादलों पर प्रतिबंध लग चुका है। अब किसी तबादले पर चर्चा नहीं होगी।

एलएलएम द्विवर्षीय एवं त्रिवर्षीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

रविवार को जोधपुर आए शिक्षा मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अब तबादलों पर बैन लग चुका है। एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्थानांतरण पर प्रतिबंध 10 तारीख तक खुला हुआ था,अब बंद हो गया है। अब कोई ट्रांसफर पर चर्चा नहीं। जहां जिनका ट्रांसफर जहां हो गया है,वहां जाकर अपना काम करें।

एक सवाल के जवाब ने दिलावर ने कहा कि जहां एक जगह पर दो जनों का तबादला हुआ है,वहां पहला जो लगा हुआ है, वो एपीओ होगा। इसके लिए मैंने पहले ही निर्देश दिए हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा अपने परिवार के सभी सदस्यों का जान-बूझकर अलग- अलग जगह पर ट्रांसफर करने के आरोप पर दिलावर ने कहा उनके लिए वो परिवार के सदस्य होंगे,मेरे लिए तो पूरा शिक्षा विभाग मेरा परिवार है।

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

विपक्ष द्वारा पंचायती राज चुनाव को लेकर सरकार पर हार के डर चुनाव नहीं कराने के आरोप पर दिलावर ने कहा कि राजस्थान की जनता उनकी बात पर विश्वास नहीं करती,न ध्यान देती है। इससे पहले,शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे।

सर्किट हाउस में उन्होंने निजी स्कूल के शिक्षकों, स्कूल संचालकों,शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, सरकारी शिक्षकों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपे। मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में तबादलों,पंचायत चुनाव और विभागीय व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी।

Related posts:

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

September 6, 2026

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

September 6, 2026