Advance booking is mandatory for carrying excess luggage; a fine of up to six times the amount may be imposed.

ज्यादा सामान ले जाने पर पहले बुकिंग जरूरी,छह गुना तक लग सकता है जुर्माना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ज्यादा सामान ले जाने पर पहले बुकिंग जरूरी,छह गुना तक लग सकता है जुर्माना। रेलवे ने यात्रियों से लगेज संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है।

रेलवे की एडवाइजरी के अनुसार निर्धारित नि:शुल्क सीमा से अधिक सामान साथ ले जाने पर उसे यात्रा शुरू होने से पहले रेलवे के लगेज कार्यालय में बुक कराना आवश्यक है। बिना बुक अतिरिक्त सामान के साथ यात्रा करने पर नियमों के अनुसार अतिरिक्त शुल्क और जुर्माना वसूला जाएगा।

आठ टर्नआउट बदले 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का रास्ता हुआ मजबूत

जोधपुर मंडल मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों में यात्री को अपने साथ ले जाए जाने वाली सामान की लिमिट फिक्स है और इससे अधिक वजन के सामान के साथ यात्रा के दौरान यदि जांच में किसी यात्री के पास नि:शुल्क सीमा से अधिक और बिना बुक किया हुआ सामान मिलता है तो अतिरिक्त वजन पर लगेज दर का छह गुना तक शुल्क लिया जा सकता है।

यदि अतिरिक्त सामान केवल मार्जिनल अलाउंस के भीतर है तो उस पर लगेज दर का 1.5 गुना शुल्क देय होगा।अधिकतम अनुमत सीमा से अधिक सामान यात्री डिब्बे में ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे सामान को यात्रा शुरू होने से पहले लगेज कार्यालय में बुक कराकर ब्रेक वैन से भेजना होगा।

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

सीनियर डीसीएम हितेश यादव का कहना है कि निर्धारित आकार से बड़े ट्रंक,बॉक्स और सूटकेस भी यात्री डिब्बे में ले जाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वह स्थान घेरते हैं जिससे यात्रियों को चढऩे उतरने में दिक्कत होती है।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि अतिरिक्त सामान होने पर यात्रा शुरू होने से पहले स्टेशन स्थित लगेज कार्यालय में बुकिंग कराएं तथा लगेज टिकट को अपने यात्रा टिकट से संबद्ध कराएं। इससे यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी व जांच के दौरान होने वाली असुविधा और जुर्माने से बचा जा सकता है।

इनकी बुकिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित:-
ट्रेन में सुरक्षा की दृष्टि से विस्फोटक,ज्वलनशील पदार्थ,भरे अथवा खाली गैस सिलेंडर,मृत पक्षी तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बुकिंग और ढुलाई भी प्रतिबंधित है। बड़े ट्रंक,व्यापारिक अथवा व्यावसायिक सामान और बोरियां या कार्टन को यात्री बर्थ पर ले जाना सख्त मना है। इन्हें ब्रेक वैन (लगेज वैन) में बुक कराना अनिवार्य है।

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026