अब 60 किमी पर एक ही टोल रहेगा

-केंद्रीय सड़क मंत्री गडकरी की लोकसभा में घोषणा

दिल्ली,राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने पर अब खर्च और समय दोनों में राहत मिलने वाली है। अब टोल पर बार-बार न तो रुकना पड़ेगा और न ही टेक्स देना पड़ेगा जिससे पैसा और समय दोनों बचेंगे। अब यात्रा जेब के लिए भारी नहीं पड़ेगा और सफर भी जल्दी कट जाएगा।

यह भी पढ़ें-बजट 2023 में पत्रकारों के लिए अलग से नीति बनाने का सुझाव

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित हो जाएगी और स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिल रही थी जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है,जो गलत है।

यह भी पढ़े-वृद्ध पर तलवार से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना पड़ेगा। अब इतनी दूरी पर सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा,बांकी के सभी टोल प्लाजा को हटा लिए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों को कोई टोल नहीं देना पड़ेगा।

यह बजी देखें/एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देकर डॉक्टर के खाते से उड़ाए 4.32 लाख

गडकरी ने कहा कि हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है, जबकि वह आसपास ही रहते हैं। इस समस्या का समाधान किया जाएगा। स्थानीय लोगों को टोल नहीं देना पड़ेगा,उन्हें एक पास दिया जाएगा,जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए-कोचिंग छात्रा को ब्लैकमेल कर परेशान और धमकाने का आरोप

उनकी घोषणा के अनुसार आगामी 3 माह में पूरे देश में टोल प्लाजा की संख्या कम हो जाएगी। नये नियम के निसार 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक टोल प्लाजा काम करेगा, अन्य टोल प्लाजा को बंद कर दिए जाएंगे। सरकार हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ाकर टोल से आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रही है। टोल प्लाजा के पास रहने वालों की टोल में राहत की मांग हमेशा रहती है क्योंकि स्थानीय लोगों को रोज ही आसपास आनाजाना रहता है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

लालकुआं-राजकोट पूजा स्पेशल का 30 नवंबर तक संचालन

September 8, 2026

राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026