टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू
- पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
- एक साल में पूरा होगा निर्माण
- मीडिया सेंटर के साथ वीआईपी गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल की भी मिलेगी सुविधा
टनकपुर(दूरदृष्टीन्यूज), टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा आखिर धरातल पर उतर गई। टनकपुर में 14 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,मनोज कालाकोटी,किरण देवी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर,अपर जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।
यह होगा इस भवन में
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि 1425.52 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।
भूतल-पार्किंग एवं दो कम्युनिटी हॉल
प्रथम तल-आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर,पत्रकारों के बैठने और कार्य करने की समुचित व्यवस्था
ऊपरी दो मंजिल- वीआईपी गेस्ट हाउस, जिसमें 4 सुइट्स और 2 सामान्य गेस्ट हाउस
6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला
विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कहा कि आदर्श चम्पावत की परिकल्पना तेजी से साकार हो रही है। मीडिया सेंटर पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला कदम है। इससे टनकपुर-बनबसा सहित दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों की खबरों के संकलन और प्रसारण में भी सहूलियत मिलेगी।
जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली,महामंत्री गिरीश बिष्ट,सीमांत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महासचिव दिनेश खर्कवाल सहित सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा होने की अपेक्षा जताई।
क्यों है यह मॉडल खास:- सीमांत जिले में पत्रकारों के लिए स्थायी,व्यवस्थित और आधुनिक कार्य स्थल,प्रशासन से बेहतर समन्वय के लिए साझा मंच और बाहर से आने वाले पत्रकारों-अतिथियों के लिए ठहरने की सुविधा। यही वजह है कि टनकपुर का यह मीडिया सेंटर अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल बन सकता है।
Related posts:

6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला

जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

