उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा
- 13 घोषणाओं से कई वर्गों को मिलेगी राहत
- आंगनबाड़ी,आशा सहयोगिनियों,भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय
- आंदोलनकारियों की समस्याओं के लिए बनेगी कैबिनेट समिति
भराड़ीसैंण/गैरसैंण (दूरदृष्टीन्यूज), उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण से प्रदेश वासियों के लिए 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। विधानसभा भवन परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को नमन किया।
उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है।
मानदेय में वृद्धि
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंगनबाड़ी सहयोगिनियों एवं सहायिकाओं,आशा कार्य कर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय में 1 दिसंबर 2026 से वृद्धि की जाएगी। प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी जल्द बढ़ोतरी की जाएगी।
आंदोलनकारियों के लिए बनेगी कैबिनेट समिति
राज्य आंदोलनकारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित की जाएगी। यह समिति चिह्नीकरण नियमों में छूट,दोहरी पेंशन और आश्रितों को प्रमाणपत्र जारी करने जैसे मुद्दों पर संस्तुति देगी। वर्ष 2013- 14 में नियुक्त राज्य आंदोलनकारियों के अधिनियम के दायरे में आने वाले मामलों पर भी सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख घोषणाएं
-लखपति दीदियों को व्यवसाय विस्तार और नए स्वरोजगार के लिए दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
-वन्यजीवों के हमलों में घायल लोगों को प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी।
-छोटे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाला सरचार्ज माफ किया जाएगा।
-अन्य माध्यमों से बिजली आपूर्ति वाले सभी राजस्व गांवों को पावर ग्रिड से जोड़ा जाएगा।
-प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय से अलग नगरपालिका क्षेत्रों में दो-दो आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और वाचनालय स्थापित किए जाएंगे।
-बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं देने के लिए ‘अपुणि सरकार’ पोर्टल को और सरल एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर
-प्रदेश में निवेश के इच्छुक प्रवासियों के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया सरल की जाएगी।
-लोकसंस्कृति और लोकभाषाओं के संरक्षण में योगदान के लिए स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी और स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विकास का लेखा- जोखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 26 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने चारधाम सड़क परियोजना,दिल्ली- देहरादून, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना और केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। प्रदेश की तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था वर्ष 2022 के लगभग 2.55 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 3.82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों और लोकगायक स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी के परिजनों को सम्मानित किया। कृषि,उद्यानिकी, स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
Related posts:

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

