मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

सांगानेरी गेट से न्यू गेट तक पैदल घूमकर देखी बाजार की सजावट

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं। मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली पर रविवार रात्रि सपरिवार जयपुर के परकोटा पहुंचकर आमजन से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों,महिलाओं,युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रास्ते भर जगह-जगह आमजन ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ बच्चों को दुलार कर चॉकलेट दी,युवाओं से हाथ मिलाया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आमजन के बीच रहकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़,त्रिपोलिया होते हुए न्यू गेट तक आमजन के साथ पैदल घूमकर बाजार की सजावट को देखा।

इस दौरान जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी,पार्षद पुनीत कर्नावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।