सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने
निधन पर शोक की लहर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने। शहर के वरिष्ठ पत्रकार आरएस थापा के पिता रणजीत सिंह के निधन से आदर्श नगर और पत्रकार जगत में शोक की लहर छाई हुई है। 94 वर्षीय रणजीत सिंह थापा का मंगलवार को निधन हो गया था। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जिसमें उनकी पत्नी कौशल्या देवी 89 वर्ष,तीन पुत्र,चार पुत्रियां और 15 पोते,पोती,दोहिते-दोहितियाँ शामिल हैं। आने वाली जुलाई में इनकी विवाह की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी चल रही थी जो अधूरी रह गई।
भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग
स्व.रणजीत सिंह थापा ने सेना में रहते हुए भारतीय सेना की ओर से तीन युद्ध में भाग लिया था। सन 1962 में भारत-चीन,सन 1965 में भारत- पाकिस्तान और सन 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध में सक्रिय रह कर भाग लिया था। यही नहीं उनके पिता स्व.भवानी सिंह ने सेना में रहते हुए दूसरे विश्व युद्ध में भाग लिया था।
उत्तराखंड के मूल निवासी अनुशासन प्रिय स्व. रणजीत सिंह थापा सेना की सेवा से सन 1973 में सेवानिवृत हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद वे घर पर कृषि कार्यों में व्यस्त रहने लगे। वे बागवानी के शौकीन थे। भांति भांति के फूल,फल और सब्जी उगाना उनकी जीवन का अभिन्न हिस्सा था। ये लगभग तीस वर्षों से जोधपुर में रह रहे थे।
स्व.रणजीत सिंह थापा का भरा पूरा परिवार है।इनके तीन पुत्र हैं सबसे बड़े पुत्र सुरेश सिंह थापा राजस्थान पत्रिका की 40 वर्ष सेवा कर रिटायर हुए। मझले बेटे आरएस थापा जो राजकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं,ये भी राजस्थान पत्रिका की 40 वर्ष की सेवा की और वर्तमान में सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हैं,जो अभी न्यूज पोर्टल दूरदृष्टी न्यूज का संपादन कर रहे हैं।
तीसरा पुत्र राजेंद्र सिंह थापा हैं जो शिक्षा के क्षेत्र जाना पहुंचना नाम है, खासकर कंप्यूटर शिक्षा में उल्लेखनीय नाम है,अभी राजकीय सेवा में कार्यरत हैं। रणजीत सिंह थापा की चार पुत्रियां हैं जिनमें दो पुत्रियां सेना और एयरफोर्स परिवार से जुड़ी हैं।
Related posts:

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

