सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे। जिले के लूनी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। धीगाणा से बणियावास रोड पर खेत में बनी एक दुकान में बैठी बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया।
आरोपी सिगरेट लेने के बहाने दुकान में घुसे और महिला के साथ मारपीट कर उनके सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, धीगाणा निवासी प्रेमाराम पुत्र बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.40 बजे उनकी दादी मुमलदेवी दुकान में बैठी थीं।
इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़ा रहा,जबकि दो युवक नीचे उतरकर दुकान के अंदर आए और सिगरेट मांगने लगे। बुजुर्ग महिला जब उन्हें सिगरेट देने लगीं, तभी दोनों युवकों ने महिला को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया और उनके पहने हुए सोने के गहने जबरन छीन लिए।
आरोपियों ने महिला की नाक में पहना करीब 1 तोला सोने का भंवरिया, गले में पहनी 2 तोला सोने की कंठी और आधा तोला सोने का फूल ब्लेड से काटकर लूट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ गुड़ा गांव की तरफ फरार हो गए। पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर लूनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

अवैध शराब की गाड़ी एस्कॉर्ट करने वाला गिरफ्तार कार जब्त

