लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान
- महिलाओं ने दिया अर्घ्य
- विशेष पकवान ‘ठेकुआ’ का लगाया भोग
- आज उदित सूर्य को अर्घ्य से होगा छठ पूजा का समापन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान। पूर्वांचल के प्रमुख लोकपर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। शाम को अस्ताचलगामी सूर्यदेव का पूजन कर कंदमूल, ऋतु फलों,अदरक,ईख, हल्दी,आंवला,मूली व घरों में बने विशेष पकवान ‘ठेकुआ’ का भोग लगाया।
शाम को बिहार,झारखंड, उत्तरांचल राज्यों की प्रवासी महिलाएं बांस के टोकरे में पूजन सामग्री के साथ पारपरिक मंगल गीत गाते हुए जलाशय पहुंचीं। रातानाडा गणेश मंदिर के सामने जलाशय पर बड़ी संख्या में प्रवासी राज्यों की महिलाओं ने पूजन सामग्री के चारों ओर दीप प्रज्ज्वलित कर छठ माई से जुड़े लोक गीतों में सूर्यदेव की महिमा का गुणगान किया।
सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे
सूर्यास्त के समय अर्घ्य देकर परिवार में सुख- समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद महिलाएं छठ माता से जुड़े पारपरिक लोक गीत गाते हुए घरों की ओर रवाना हुई। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड मंछापूर्ण महेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में व्रती महिलाओं ने छठ पूजा की। इसके अलावा बासनी औद्योगिक क्षेत्र,मधुबन हाउसिंग बोर्ड, आर्मी सैन्य क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ पूजन किया।
महिलाओं संग पुरुषों ने भी पानी में खड़े रहकर पूजा की
रातानाडा स्थित गणेश मंदिर तालाब,कुड़ी, बोरानाडा सहित अनेक इलाकों में महिलाओं ने संतान सुख की कामना कर पूजन किया। तालाब के जल में आधे पानी में खड़े रहकर सूर्यास्त तक कामना की गई। दूसरी तरफ तालाब के बाहर बैठी महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए छठ माता को नमन किया।
नई दुल्हनों ने अच्छी संतान की प्राप्ति की कामना करते हुए जल में नारियल अर्पण किया। मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मैय्या को याद कर पुरुषों ने जल में खड़े रहकर अर्घ्य देते हुए पूजन किया। सोमवार को छठ पूजा के अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा और 36 घंटे के व्रत का समापन होगा।
Related posts:

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

अवैध शराब की गाड़ी एस्कॉर्ट करने वाला गिरफ्तार कार जब्त

