Doordrishti News Logo

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर रोक, निषेधाज्ञा लगाई

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी

अमूमन जोधपुर शहर में पतंगबाजी जुलाई-अगस्त रक्षाबंधन एवं पंद्रह अगस्त पर विशेषत: रहता है। फिर भी कमिश्ररेट पुलिस ने मकर संक्रांति पर होने पर वाली पतंगबाजी और उसमें उपयोग किए जाने वाले चायनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा लगाई है। प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने पर पूर्ण रोक रहेगी।

पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ के अनुसार इस बार मकर संक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी को लेकर समय सीमा भी निर्धारित की गई है। सुबह छह से आठ एवं शाम पांच से सात बजे तक पतंगबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाजार में मिलने वाले चायनीज मांझे का न तो उपयोग किया जाएगा और न ही दुकानदार इसे बेचें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्तालय का यह आदेश बुधवार से लागू होने के साथ आगामी 27 फरवरी तक लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक 11 को

दो दिन पहले सदर बाजार पुलिस ने पतंग मार्केट घासमंडी में दो दुकानों पर रेड देकर काफी मात्रा में चायनीज मांझा बरामद किया था और दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया था। न्यायालय ने भी चायनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस मांझे से कई लोगों की जान जाने के साथ ही घायल भी हुए है। कईयों का गला कट अंगुलियां भी कट चुकी हैं। चायनीज मांझा धातु से बना होने के कारण विद्युत तारों में भी उलझता है और बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न करता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026