Doordrishti News Logo

वृद्ध पर तलवार से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के इसाईयों का कब्रिस्तान क्षेत्र में सोमवार की रात को एक वृद्ध के घर में घुसकर पांच सात बदमाशों ने हमला किया। तलवार से उसके दाहिने हाथ पर वार किया। जिससे उसके हाथ का पंजा कट कर अलग हो गया था। पुलिस ने हत्या प्रयास के इस प्रकरण में दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड पर स्थित इसाईयों का कब्रिस्तान में रहने वाले 55 साल के मनोहर सिंह राजपूत पर सोमवार की रात दस बजे घर में घुसकर पांच सात लोगों ने तलवार से हमला किया। जिससे उसके दाहिने हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां ऑपरेशन कर पंजे को जोड़ा गया।

ये भी पढ़ें- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 4 साल से पोषाहार का भुगतान नही

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गली में ही रहने वाले अजय सरगरा,संदीप सिंह के अलावा आरपीएफ कॉलोनी रातानाडा में रहने वाले सनी,पांचवीं रोड प्रताप नगर सदर के रहने वाले अजय सरगरा एवं डीएस कॉलोनी रोटरी चौराहा निवासी राहुल मीणा आदि ने यह हमला किया था। इन लोगों द्वारा गली में रात को गाड़ी चलाने की बात को लेकर मनोहरसिंह ने उन्हें टोका था। बाद में यह लोग एकत्र होकर आए और तलवार से हमला किया। जिससे मनोहर सिंह के दाहिने हाथ का पंजा कट गया।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण की जांच में पुलिस की टीम में शामिल हैडकांस्टेबल तेजाराम,मजीद खां, कमलेश कुमार,कांस्टेबल हीराराम एवं मांगीलाल को लगाया गया। पुलिस की टीम ने बुधवार को आरोपी भरतपुर खुमेर हाल रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी निवासी शिवराम पुत्र रोगनसिंह एवं छपरा बिहार हाल कमला नेहरू कॉलोनी इसाईयों का कब्रिस्तान निवासी संदीप पुत्र दिनेश्वर प्रसाद माली को गिरफ्तार किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026