देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा। पंचपर्व दीपावली के अंतर्गत मनाए जाने के भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार भाई दूज इस बार एक दिन बाद यानी महालक्ष्मी पूजन के दो दिन बाद बुधवार को मनाई जाएगी। जिसकी घर घर तैयारियां चल रही हैं।
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद
पंचपर्व दीपावली की कड़ी में मनाया जाने वाला यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस त्यौहार में बहनें भाइयों अपने घर पर आमंत्रित करती हैं और उनके मस्तक पर तिलक लगाकर,फूलमाला पहनाकर आरती उतारते हुए उनकी लंबी उम्र,अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस बार भाई दूज का त्योहार बुधवार 11 नवंबर,को मनाया जाएगा।
भारतीय हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार दोपहर 2 बजे शुरू हो हो रही है,जो बुधवार दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर भाईदूज का पर्व बुधवार 11 नवंबर को मनाया जाएगा।
तिलक का मुहूर्त
बुधवार 11 नवंबर को भाई को तिलक लगाने का उत्तम शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक का है। इस समयावधि में बहनें विधि-विधान से पूजा- अर्चना कर अपने भाइयों को तिलक लगा कर आरती उतारेंगी।
भाई दूज की पूजा विधि
सुबह स्नान करने के बाद सबसे पहले अपने घर के मंदिर में भगवान गणपति व इष्ट देवताओं की पूजा करें। इसके बाद भाई को तिलक लगाने के लिए थाली तैयार करें। इसमें रोली,अक्षत,दीपक, मिठाई और फूल रखें। शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाकर उसके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं। इसके बाद आरती उतारकर उसे मिठाई खिलाएं।
इसके बाद बहनें अपने भाई की लंबी उम्र,अच्छे स्वास्थ्य और उन्नति की कामना करती हैं। इसके बाद भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर उसकी खुशहाली की कामना करता है। बहन अपने भाई को भोजन कराने की परंपरा भी निभाती है।
शास्त्रों के अनुसार,यह पर्व मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। पूजा पूरी होने के बाद शाम को घर के बाहर यमराज के नाम का एक चौमुखी दीपक (चार बत्तियों वाला) जलाकर दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके रखना चाहिए। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
पूजन सामग्री
एक स्वच्छ और सुंदर थाली में निम्न सामग्री सजाकर रख लें।
-रोली कुंकुम और अक्षत (बिना टूटे हुए चावल)
-सूखा नारियल
-मौली (कलावा/रक्षासूत्र)
-मिठाई और फल
-दीपक और धूपबत्ती
-गंगाजल
तिलक करने की विधि
चौकी तैयार करें:सबसे पहले उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में एक साफ चौकी (पटरा) बिछाएं। उस पर चावल या आटे से छोटा सा चौक (अल्पना) बनाएं।
भाई का मुख:भाई को इस प्रकार बैठाएं कि उसका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। बहन का मुख पश्चिम की ओर होना चाहिए।
सिर ढकना:तिलक करवाते समय भाई के सिर पर टोपी या एक साफ़ रुमाल या कपड़ा होना अनिवार्य है।
तिलक और अक्षत: बहन सबसे पहले भाई के माथे पर रोली से तिलक करे,फिर उसके ऊपर अक्षत (चावल) लगाए।
कलावे की रस्म:भाई की दाहिनी कलाई पर मौली (कलावा) बांधें।
नारियल भेंट करना:भाई के हाथों में सूखा नारियल (गोला) और कुछ फल रखें।
आरती उतारना:दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें और उसकी लंबी आयु की कामना करें।
मुंह मीठा कराना:इसके बाद भाई को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा कराएं।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

