Doordrishti News Logo

ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में कार टैक्सी को मारी टक्कर,चालक की मौत

  • कार चालक गाड़ी से गिरा
  • अस्पताल में मौत

जोधपुर, शहर के निकट करवड़ स्थित नेतड़ा रोड पर एक कारटैक्सी को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार का चालक गाड़ी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में लाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तरफ से अब ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

करवड़ थाने के सबइंस्पेक्टर चंद्रकिशोर ने बताया कि पहाडग़ंज द्वितीय लालसागर निवासी 60 साल को कोजराज सिंह पुत्र जसवंत सिंह राजपूत कार टैक्सी चलाता था। वह मंगलवार को दिन में बावड़ी से सवारी छोड़ कर लौट रहा था। तब नेतड़ा के समीप एक ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कोजराज सिंह कार से बाहर आकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच में मौत हो गई। घटना में अब उसके भतीजे पहाडग़ंज द्वितीय निवासी योगेंद्रसिंह पुत्र रेवतसिंह की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026