संतश्री बगदाराम जीनगर सिवांची सेवा समिति का विस्तार

छात्रावास के लिए जमीन क्रय पर मंथन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संतश्री बगदाराम जीनगर सिवांची सेवा समिति का विस्तार। आज संतश्री बगदाराम जीनगर सिवांची सेवा समिति के विस्तार हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में जीनगर समाज के छात्रावास निर्माण हेतु जमीन क्रय करने पर विचार- विमर्श किया गया एवं समिति के विस्तार हेतु विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं।

सभा में संरक्षक मंडल में चैला राम चौहान,रामेश्वर लाल चौहान,कस्तूर पवार,जगदीश जीनगर,दानाराम चीतारा को तथा सलाहकार मंडल में हंसराज बायड,चंपालाल राठौड़,भगवान डाबी एवं रमेश जी सितारा को मनोनीत कर सम्मान किया गया।

द्वितीय चरण के 184 सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

इसी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर लाल बायड, उपाध्यक्ष पद पर दीनदयाल सोनगरा,कार्यकारिणी सदस्य में ज्योति प्रकाश चौहान,जेठू सिंह गुर्जर, सह कोषाध्यक्ष हेतु सूरजमल पवार,सहसचिव पद हेतु समा राम राठौड़,संगठन मंत्री हेतु श्रवण कुमार सितारा एवं प्रचार मंत्री हेतु प्रवीण चौहान को नियुक्त किया गया।

सभी नवनियुक्त सदस्यों ने विधि एवं संविधान के अनुसार शपथ ग्रहण कर समिति के कार्यों में तन मन धन से सहयोग का विश्वास दिलाया।अध्यक्ष तेजा राम राठौड़,सचिव जेसाराम सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष रमेश पवार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।