टीनशेड में छुपाकर रखा 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त
पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टीनशेड में छुपाकर रखा 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त। जोधपुर ग्रामीण की स्पेशल टीम ने टीनशेड में छुपाकर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी पंचायती राज चुनावों को निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए एवं चुनावों के दौरान नशीले पदार्थो के सेवन व अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए राज्यभर में चलाये जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के निकट सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को आम चुनावों के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
सोमवार को डीएसटी टीम के कांस्टेबल श्रवण सिंह को जरीये खास मुखबिर सूचना मिली कि नारायण राम पुत्र मंछाराम निवासी पालड़ी राणावता ने अपने रहवासिय मकान के पास बने टीनशेड में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त रखा हुआ हैं।इस पर आसोप थानाधिकारी सुरेन्द्र दुगस्तावा मय जाब्ता ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खदावों की ढाणी,सरहद पालड़ी राणावता स्थित नारायण राम के रहवासीय मकान पर पहुंचकर दबिश दी।
अवैध हथियार के साथ युवक को पकड़ा
मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला,जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम नारायण राम पुत्र मंछाराम जाट होना बताया। बाद में तलाशी ली गई तब टीनशेड में प्लास्टिक के 03 कट्टों में कुल 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस टीम में डीएसटी के एएसआई श्रवणकुमार भंवरिया, हैड कांस्टेबल मदन मीणा, मुकन सिंह, हरेन्द्र लोहरा, कमाण्डो सोहनराम, श्रवण सिंह व अशोक भाटी व थाना स्तर से हैड कांस्टेबल. श्रीमती इन्द्रा, अशोक व महेेन्द्र गोदारा शामिल थे।
