मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाओं के अभाव पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया नोटिस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाओं के अभाव पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया नोटिस। पंचायत चुनाव-2026 के तहत मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता में लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने संबंधित कार्मिक को नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण तलब किया है।

यह कार्रवाई एरिया मजिस्ट्रेट,पंचायत समिति सेखाला द्वारा 22 अक्टूबर को प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत मंगलसिंह नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आमटी नया बेरा खिरजा के मतदान केंद्र पर आधारभूत न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध नहीं पाई गईं।

जिले की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

संबंधित कार्मिक को पूर्व में बैठकों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बार-बार निर्देशित किया गया था,इसके बावजूद सुविधाओं का अभाव निर्वाचन दायित्वों में गंभीर लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना को दर्शाता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कार्मिक नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने या संतोषजनक नहीं पाए जाने पर राजस्थान सिविल सेवा नियम,1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।