Doordrishti News Logo

ऑटो पार्टस की दुकान में सैंधमारी का खुलासा : दो नकबजन पकड़े

पीडि़त ने पत्नी के पीहर में होने से गहने दुकान में रखे थे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑटो पार्टस की दुकान में सैंधमारी का खुलासा : दो नकबजन पकड़े। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को ऑटो पार्टस की दुकान में सैंधमारी कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपियों से अब चोरी का माल बरामदगी के प्रयास जारी है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि प्रकरण में दो आरोपियों चंदाला बेरा नयापुरा चौखा निवासी गोविंद नायक और हनुमान सागर नयापुरा चौखा निवासी दिनेश परिहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

धर्म परिवर्तन के इरादे से युवती को भगाने का आरोप : युगल की तलाश

यह है मामला 
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि रामनगर नयापुरा चौखा निवासी अमित गहलोत की तिलवाडिय़ा चौराहा पर गहलोत ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। अमित 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गया था। अगले दिन 13 अक्टूबर की सुबह करीब 9.15 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा हुआ मिला।

जांच करने पर दुकान में रखे मजदूरी के 20 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण गायब थे। चोरी हुए आभूषणों में बोर, चौकर,कान के झूमके और नाक की फिणी शामिल थे। परिवादी के अनुसार निर्माणाधीन मकान और पत्नी के पीहर जाने के कारण उसने आभूषण दुकान में रखे थे।