Doordrishti News Logo

पारिवारिक विवाद में महिला की जीभ काटी

  • पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज
  • मंडोर पुलिस ने बिना नंबरी एफआईआर को भेजा चूरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पारिवारिक विवाद में महिला की जीभ काटी। शहर के निंबा निंबड़ी मंडोर एरिया में रहने वाले युवक की बुआ की जीभ उसके ससुराल में काटे जाने का मामला सामने आया है। महिला का ससुराल चूरू जिले में है। युवक ने यहां मंडोर थाने में कल रिपोर्ट दी,मगर मामला चूरू जिले का होने पर एफआईआर को वहां भेजा गया है। अग्रिम जांच चूरू पुलिस द्वारा की जाएगी।

किशोरी को कमरे में बंद किया परिजन का आरोप अपहरण कर बनाया बंधक

मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि निंबा निंबड़ी निवासी चंदूनाथ पुत्र शंकरनाथ जोगी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर उसे चूरू पुलिस को भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार उसकी बुआ सीता का ससुराल चूरू जिले में है। जहां पर उसके पति,जेठ-देवर आदि उसे तंग और परेशान करते है।

आरोप है कि 15 दिन पहले उसकी बुआ सीता के ससुराल में मारपीट किए जाने के साथ उसकी जीभ काट दी गई थी। इस पर वह यहां पहुंची और अपने भतीजे चंदूनाथ को घटना की जानकारी दी। भतीजे चंदूनाथ ने मंगलवार को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी।

थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि यहां मामला जीरो नंबर एफआईआर का दर्ज कर जांच के लिए चूरू जिले के साहवा थाना भेजी गई है। गांव धीरवास की घटना है जोकि साहवा थाना क्षेत्र में आता है।

Related posts:

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

September 6, 2026

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

September 6, 2026