Doordrishti News Logo

शादी समारोह के डीजे विवाद का मामले में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • बुजुर्ग महिला से मारपीट का था आरोप
  • मूर्तियां तोडऩे की शिकायत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी समारोह के डीजे विवाद का मामले में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और पटाखे फोडऩे को लेकर विवाद के मामले में पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक महिला ने बारात में शामिल लोगों पर उसकी दादी के साथ मारपीट करने, कपड़े फाडऩे, परिजनों से गाली-गलौज करने,जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा घर के बाहर रखी भगवान की मिट्टी की मूर्तियां तोडऩे के आरोप लगाए थे।

प्रतापनगर एसीपी नतीश जाखड़ ने प्रकरण की तफ्तीश में अब दो आरोपियों स्टेडियम सिनेमा के पीछे मो. आसिफ और फैजा मस्जिद गली नंबर 5 निवासी मो. सानू को गिरफ्तार किया है।

कार ने लिया स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं का चपेट में गंभीर घायल

यह है मामला 
परिवादिया निवासी सिवांची गेट,भीखा प्याऊ बावरी बस्ती में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दी थी कि 29 अगस्त 2026 की रात करीब 11 से 11. 30 बजे के बीच उनके घर के सामने एक समाज के शादी समारोह में आई बारात का डीजे बज रहा था और पटाखे फोड़े जा रहे थे। उनकी दादी घर के बाहर सो रही थीं। तेज आवाज से नींद खुलने पर उन्होंने बारात में शामिल लोगों को डीजे बंद करने और घर के बाहर पटाखे नहीं फोडऩे के लिए समझाया। इस दौरान दादी के साथ मारपीट की गई।। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बचाने के लिए बाहर आए तो उनके साथ भी मारपीट और गाली- गलौज की गई।

परिवादिया ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया था। उनके घर के बाहर सडक़ किनारे रखी मिट्टी और चौक मिट्टी से बनी भगवान की मूर्तियों को भी तोड़ दिया गया। परिवादिया के अनुसार उनके पिता मूर्तियां बनाने और बेचने का काम करते हैं।