कार ने लिया स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं का चपेट में गंभीर घायल
- अस्पताल में उपचार जारी
- पुलिस पहुंची मौके पर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार ने लिया स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं का चपेट में गंभीर घायल। शहर के निकट झंवर पुलिस थाना क्षेत्र के धवा रोड पर बुधवार सुबह सडक़ हादसे में दो शिक्षिकाएं घायल हो गई। वे स्कूटी पर सवार थी और एक स्विफ्ट की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गई। बाद में एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। इधर हादसे की जानकारी पर झंवर पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षिकाओं की हालत में अब सुधार बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार धवा से पिपराली-धवा स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय में ड्यूटी पर जा रही दो महिला शिक्षिकाएं बुधवार सुबह 11 बजे के आस-पास सडक़ हादसे का शिकार हो गई। स्कूटी पर सवार शिक्षिका चित्रा और इमरती सामने से आ रही स्विफ्ट कार की चपेट में आ गई। हादसे में शिक्षिका चित्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी है। दोनों घायल शिक्षिकाओं को उपचार के लिए धवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
प्रथम चरण में पंचायत समिति में 64.30% और जिला परिषद में 62.88% वोटिंग
वहां से गंभीर रूप से घायल शिक्षिका चित्रा और उनकी साथी इमरती को बाद में एमडीएम अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल उनकी हालत में सुधार होना बताया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कूटी और स्विफ्ट कार मौके से हटवा कर को थाने में रखवाया।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

