Doordrishti News Logo

एएनटीएफ की सूचना पर किराए की दुकान से डोडा पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ की सूचना पर किराए की दुकान से डोडा पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की मथानिया पुलिस ने तिंवरी कस्बे में एक किराए की दुकान में दबिश देकर अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी को पकड़ा है। दुकान से साढ़े नौ किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार्रवाई एएनटीएफ की सूचना पर की गई।

सरपंच चुनाव में रिश्तेदारी में जा रहा 14 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मथानिया थानाधिकारी तुलसी ने बताया कि एएनटीएफ से सूचना मिली कि तिंंवरी कस्बे में एक किराए की दुकान चलाने वाला शख्स अवैध रूप से मादक पदार्थ काम करता है। इस पर गठित पुलिस की टीम ने किराए की दुकान पर रेड दी। दुकान में पुराना बाजार तिंवरी निवासी अमित कुमार पुत्र जगदीश मिला। इस पर बाद में दुकान की तलाशी लिए जाने वहां से 9 किलो 608 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। दुकानदार अमित कुमार को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

बासनी ट्रांसपोर्ट नगर में
पकड़ा अवैध डोडा पोस्त 
इधर बासनी थाने के एसआई गजेंद्र कुमार सांयकालीन गश्त पर थे। तब बासनी ट्रांसपोर्ट नगर में संदिज्ध शख्स को पकड़ा। उसके पास से तलाशी में 3 .566 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी भादूओं की ढाणी डांगियावास रसीदा निवासी राजूराम पुत्र किशनाराम को गिरफ्तार कर लिया गया।