Doordrishti News Logo

दो जिलों का वांछित 15 हजार का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो जिलों का वांछित 15 हजार का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार। ग्रामीण पुलिस की स्पेशल सेल ने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश नरपत सिंह उर्फ नरपतराम बेनीवाल को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग- अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बेहद शातिर है। एएसपी भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन में स्पेशल सेल को इसे पकडऩे का टास्क सौंपा गया था।

सहायक उप-निरीक्षक मनफूल के नेतृत्व में कांस्टेबल सेठाराम और किशोर दुकतावा ने तकनीकी डेटाबेस और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन जोधपुर में ट्रैक की। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरते की बेरी दूदू थाना सदर, बाड़मेर निवासी नरपत बेनीवाल को पकड़ लिया। आगे की जांच और पूछताछ के लिए आरोपी को बाड़मेर के सदर थाने को सौंप दिया गया है।

पकड़ा गया बदमाश नरपत सिंह आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट,मारपीट और आरएनसी एक्ट के 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर बाड़मेर सदर थाना पुलिस ने 10 हजार रुपए और राजसमंद जिले के भीम थाने में दर्ज एक मामले में 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Related posts:

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

September 6, 2026

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

September 6, 2026