Doordrishti News Logo

986 वाहन जांचे शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 सहित 307 चालान

कमिश्ररेट में ए श्रेणी हथियारबंद नाकाबंदी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),986 वाहन जांचे शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 सहित 307 चालान। शहर में अपराध,अवैध गतिविधियों और सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय जोधपुर ने मंगलवार रात विशेष ए श्रेणी हथियारबंद नाकाबंदी अभियान चलाया।

21 जुलाई को रात 8 बजे से 11 बजे तक शहर के चिन्हित स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 986 वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर चलाया गया।

पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार चौधरी और पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के सुपर विजन व सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में सभी थाना अधिकारियों और पुलिस बल ने अपने- अपने थाना क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर हथियारबंद नाकाबंदी की। अभियान से पहले सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की ब्रीफिंग कर अलग-अलग टीमें गठित की गईं,ताकि अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों,बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों,रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों,बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ओवरलोड वाहन,बंपर लगे वाहन,काले शीशे वाले वाहन,बिना वर्दी चालक,नो पार्किंग में खड़े वाहन,ओवर हाइट वाहन,बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले, मॉडिफाइड एवं फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गई। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

अभियान के दौरान 451 दोपहिया और 535 चारपहिया, कुल 986 वाहनों की जांच की गई। जांच में 18 चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा 168 बिना हेलमेट,22 बिना सीट बेल्ट,4 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए,11 बिना अथवा अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले,31 काले शीशे लगे वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 चालकों के खिलाफ चालान बनाए गए। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 307 चालान किए गए।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026