जोधपुर: युवती को शादी का झांसा देकर देहशोषण
- दो साल से लिव इन में रह रही थी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: युवती को शादी का झांसा देकर देहशोषण।जिला पश्चिम में एक युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर देहशोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। युवती युवक के साथ लिव में रह रही थी। आरोपी अब शादी से मुकर गया। पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज कराया। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।
जोधपुर: आपसी विवाद में फैक्ट्री श्रमिक की जांघ में मारा चाकू दो गिरफ्तार
जिला पश्चिम में पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक पीडि़ता ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह अफजल के साथ दो साल से रह रही थी। वह शादी का झांसा देता रहा और यौन शोषण करता रहा। अब शादी से मुकर गया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। वर्ष 2023 से वह अफजल के साथ रह रही थी।