Doordrishti News Logo

डेढ़ माह पहले हुई चोरी का खुलासा, आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

जोधपुर,डेढ़ माह पहले हुई चोरी का खुलासा,आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार।शहर के कमला नेहरू नगर डिफेंस कॉलोनी में नवंबर माह में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नकबजन को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। मकान मालिक की तरफ से तीन किलो चांदी के आभूषण चोरी का केस दर्ज करवाया गया था। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर डिफेंस कॉलोनी निवासी रावलचंद जैन पुत्र केवल लाल ने गत वर्ष 30 नवंबर को केस दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें – दो सूने मकानों से चोरों ने किया लाखों के जेवर नगदी पार

जिसके अनुसार वह पुत्र की शादी में व्यस्त था और 29 नवंबर को घर लौटा तो चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर से तीन किलो चांदी के आभूषण जिनमें ज्यादातर सिक्के थे वह चुरा ले गया। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी सचिन कुमार पुत्र लहरी वर्मा को गिरफ्तार कर लाया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: