तलवार लाठियों से हमला दो युवक घायल पुलिस ने तीन को पकड़ा
प्लॉट पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तलवार लाठियों से हमला दो युवक घायल पुलिस ने तीन को पकड़ा। माता का थान इलाके में शनिवार को प्लॉट कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में तलवार- डंडे भी चल गए। झगड़े में बीच बचाव करने आए एक व्यक्ति के हाथ की उंगलियां कट गई तो दूसरे के सिर में वार की वजह से घायल हो गया। घटना को लेकर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को डिटेन किया है।
जानकारी के अनुसार गुलजारपुरा खाली प्लॉट के कब्जे को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गई थी। आरोप है कि मारपीट करने वाला पक्ष भाजपा राजस्थान लिखी हुई नेम प्लेट की गाड़ी लेकर आए थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक पकड़े गए लोगों के नाम नहीं बताए हैं।
एमबीएम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का फ्रेशर्स व फेयरवेल आयोजित
थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि दोपहर के समय सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गुलजारपुरा में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां दो पक्षों का प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर विवाद है। एक पक्ष यहां प्लॉट पर पहुंचा था तो दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दूसरे पक्ष ने तलवार से हमला किया।
इस दौरान बीच बचाव में एक जने के हाथ की अंगुलिया कट गई। जबकि एक अन्य के सिर पर डंडे से वार करने की वजह से घायल हो गया। जिन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया है।इस मामले में मारपीट करने वाले तीन जनों को शांतिभंग की धाराओं में पकड़ा गया है।
