पैरोल पर रिहा आसाराम की तबीयत बिगड़ी
- आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नहीं करवाया पंचकर्म
- आश्रम में ही आराम किया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पैरोल पर रिहा आसाराम की तबीयत बिगड़ी। अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद वे उज्जैन के शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म कराने नहीं पहुंचे और अंकपात रोड स्थित आश्रम में ही आराम किया।
आसाराम राजस्थान हाईकोर्ट से मिली 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर हैं। वे जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। आसाराम 21 अक्टूबर को उज्जैन पहुंचे थे। बुधवार और गुरुवार को धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में वे पंचकर्म कराने गए थे।
जोधपुर की 27 ट्रेनों के संचालन में बदलाव कई ट्रेनें रद्द तो कुछ बदले मार्ग से चलेंगी
शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल नहीं पहुंचे। जानकारी के अनुसार, आसाराम लंबे समय से सिर और कमर दर्द से परेशान हैं। इसी के उपचार के लिए उन्हें पंचकर्म कराने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने 14 दिन तक पंचकर्म कराने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि आसा राम को राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य संबंधी आधार पर 20 दिन की पैरोल मंजूर की थी। इसके बाद से वह पैरोल पर बाहर है। आसाराम के उज्जैन पहुंचने के बाद अंकपात रोड स्थित आश्रम में अनुयायियों का आना- जाना बढ़ गया है।
