विजकिड कार्निवल 2026-उड़ान युवा उद्यम मेला आज

40 स्टार्टअप स्टॉल पर दिखेगें नए उत्पाद और नवाचार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विजकिड कार्निवल 2026- उड़ान युवा उद्यम मेला आज। लघु उद्योग भारती महिला इकाई,जोधपुर द्वारा विजकिड कार्निवल 2026-उड़ान युवा उद्यम मेले का आयोजन 25 अक्टूबर को दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक लघु उद्योग भारती भवन सभागार रीको रेस्ट हाउस के पास किया जाएगा।

जोधपुर में मतदान शांति पूर्ण संपन्न 83.58% वोटिंग

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि मेले का उद्घाटन दोपहर दो बजे जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन व महापौर प्रसन्नचंद मेहता के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा करेगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर प्रान्त प्रभारी महावीर चौपडा,प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर व हरीश लोहिया उपस्थित रहेंगे। मेले मे 40 स्टार्टअप स्टॉल के माध्यम से नये उत्पादों,रचनात्मक विचारों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जायेगा।

युवा उद्यमियों को एआई(आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस) एवं आधुनिक तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मेले मे स्टार्टअप संचालकों,उद्यमियों एवं नवाचार से जुड़े प्रतिभागियों को अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा।