रिफ में गूंजी लोक संगीत की स्वर लहरियां
- मणिपुरी लोक धुनों व संगीत के साथ हुई सुबह की शुरुआत
- दिनभर हुए कई कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रिफ में गूंजी लोक संगीत की स्वर लहरियां। पांच दिवसीय जोधपुर रिफ 2026 के तीसरे दिन शनिवार को सुबह जसवन्त थड़ा से लेकर मेहरानगढ़ के अंदर अलग अलग स्थानों पर देश व विदेश के लोक कलाकारों ने अपनी संगीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनन्दित किया।
जोधपुर रिफ के डायरेक्टर दिव्य भाटिया और मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार को जोधपुर रिफ के तीसरे दिन जसवंत थड़ा पर सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक प्रात: कालीन शुरुआत मणिपुरी लोक धुनों व संगीत के साथ हुई।
तलवार लाठियों से हमला दो युवक घायल पुलिस ने तीन को पकड़ा
मणिपुर की युवा गायिका मंगका मयांगलाम्बम, मार्जिन मयागलांबम,एम मंगंगसाना व एलंगबन जयंत द्वारा पेना वाद्य यंत्र वादन द्वारा वैष्णव व भक्ति स्वर लहरियों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद रिफ डांस बूट कैंप में चौकेलाव महल में लोक कलाकार दुर्गा देवी ने घूमर व चरी नृत्य की प्रस्तुति दी।
इन रेजिडेंस में चोकेलाव गार्डन में मराठी भाषा में माय बोली साजिरी- मराठी: भाषा,जीवन, विरासत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाम 5.30 से 6.40 तक लिविंग लीजेंड्स में चोकेलाल गार्डन में राजस्थानी लोक संगीत के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ एक शाम में तगाराम भील व तुंगी नाथ नीमला की लोक कला की प्रस्तुति देखने को मिली।
शाम 7 बजे से जनाना कोर्टयार्ड में स्ट्रिंग्स और बीट्स (तार और ताल) फोक फ्यूचर्स कमायचा का जादू,घेवर खान, फिरोज खान व दरे खान, करोलिना च सिचा, अनीता डांगी,डोनाल्ड शॉ,माइकल मैक गोल्ड्रिक,मार्था रेडबोन रूट्स प्रोजेक्ट,बटर फंक फैमिली,देर रात्रि क्लब मेहरान में सलीम कोट में डोबी किलाबीटमेकर व राजस्थानी संगीतकारों की जुगलबंदी हुई।
