हस्तशिल्प उत्सव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हस्तशिल्प उत्सव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्त शिल्प उत्सव-2027 की साधारण सभा की बैठक सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में हुई।

उत्सव का आयोजन जिला प्रशासन,जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान तथा नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 12 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

डॉ.कांति चंद्र जोशी स्मृति तृतीय व्याख्यान 28 को

आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा
बैठक में उत्सव स्थल,थीम, आधारभूत संरचना, स्टॉल दरों के निर्धारण,निविदा प्रक्रिया, निःशुल्क आवंटन एवं विशेष एक्सक्लूसिव स्टॉल्स से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।जिला कलेक्टर ने उत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने तथा टॉयलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग,अग्निशमन, विद्युत, ब्रॉडबैंड एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में संबंधित विभागों के दायित्व तय किए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों,संगोष्ठियों,विशेष आकर्षणों तथा उद्घाटन- समापन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंथन हुआ।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) दौलत राम,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, महावीर चोपड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।